संता: बेटा 2 बिस्तर क्यों लगाये? पप्पू: घर पर 2 मेहमान आने वाले हैं। संता: कौन कौन? पप्पू: मम्मी का भाई और मेरा मामा। संता: फिर 1 और लगा मेरा साला भी आ रहा है।
संता मार्किट से रिक्शे पर घर आकर रिक्शे वाले से बोला: कितने पैसे? रिक्शे वाला: 50 रुपये हुए सर। संता: ये लो 25 रुपये। रिक्शे वाला: ये क्या है? संता: अबे कम्बख्त तू भी तो साथ बैठ के आया है।
जीतो: जानू तुम मुझे वैसे प्यार नहीं करते जैसे शाहरुख़ ख़ान काज़ल से फ़िल्म में करता है। संता: वो प्यार करने के 12 करोड़ लेता है, तेरे बाप ने कभी 2000 नहीं दिए।
संता क़ब्रिस्तान में चरस पी रहा था। पुलिस: क्या कर रहे हो? संता: अब्बू के लिए दुआ। पुलिस: यह तो बच्चे की क़बर है। संता: अब्बू बचपन में ही मर गए थे।
संता: ओये बंता मछली खायेगा? बंता: नहीं यार उसमें कांटे होते हैं। संता: ओये छोड़ यार, चप्पल पहन के खा लेना।
संता: वो लड़की कितनी सुन्दर है। बंता: मुझे उसका नाम पता है। संता: क्या नाम है उसका? बंता: वो बैंक में काम करती है, उसके काउंटर के ऊपर उसका नाम लिखा था "चालू खाता"।