बंता: 14 फरवरी को क्या है? संता: तेरे पास बीवी है या गर्लफ्रेंड? बंता: बीवी। संता: तो फिर 'महावीर जयंती' है।
पप्पू: पापा मुझे स्कुल छोडने आप क्यों आते हो? मेरे सभी दोस्तों को छोडने तो उनकी मम्मी आती हैं। संता: बस इसीलिए बेटा।
पप्पू: ये साढ़ू भाई का कौन सा रिश्ता है? संता: जब दो अनजान व्यक्ति एक ही कंपनी द्वारा ठगे जाते हैं तो आपस में साढू भाई कहलाते हैं।
संता: अरे, ये तेरे हाथ-पैर कैसे टूट गए? बंता: कुछ नहीं यार, वो पड़ोस में जो चायनीज़ रहता है उसकी बीवी मर गई, पिछले साल ही शादी हुई थी। संता: तो? बंता: तो क्या, वह रो रहा था तो मैंने कहा, भाई दुखी मत हो। बीवी एक साल तो रही, वरना चाइना का माल इतना भी कहाँ चलता है।
संता ने पार्टी में अकेली बैठी एक लड़की से कहा, क्या आप डांस करेंगी? लड़की उठ कर खड़ी हो गयी और बोली, हाँ ज़रूर। संता: तो फिर ये कुर्सी मैं ले लूँ?