संता: ताजे आँकडों से पता चला है कि 25% महिलाएं दिमाग ठीक रखने के लिए दवाई लेती हैं। कितनी डरावनी खबर है? जीतो: क्यों? इसमें डरने की क्या बात क्या है? संता: इसका मतलब यह हुआ कि 75% महिलाएं बिना दवाई लिए घूम रही हैं।
संता के घर मेहमान आये। संता: क्या लेंगे चाय या कॉफ़ी? मेहमान: जी नहीं, बहुत गर्मी है, कुछ ठंडा है? संता: हाँ, है ना ठंडा, कपडे उतार के फर्श पे लेट जाओ, बहुत ठंडा है।
संता शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए एक अर्थी से टकरा गया और लाश गिर गई। लोग संता को पीटने लगे। संता: अबे जो गिरा है वो तो कुछ बोल नही रहा, तुम जबरदस्ती नेता बन रहे हो।
बंता: यार संता, बेबस और लाचार होना किसे कहते हैं? संता: ओये जब आस्था चैनल चल रहा हो और रिमोट खो जाये।
संता: यार ये रामदेव बाबा वाला नूडल्स खरीदा है, इनको खाना कैसे है? बंता: एक नाक बंद करके दूसरी नाक से अंदर खींचना हैं?
संता: जानू तुमने बताया नहीं कि तुम TV पर आने वाली हो? जीतो: क्या? कब? संता: अभी TV पर ही बता रहे थे देखिये "Naagin" Colors पर।