संता शराब पी कर बस में चढ़ गया। बंता: तुम नरक के रास्ते पर जा रहे हो। संता(चिल्लाया): ओये, रोको, रोको... बस रोको, मैँ गलत बस में सवार हो गया।
बंता ने हजामत की दुकान खोली। एक ग्राहक शेव कराने आया। बंता: मूंछ रखनी है? ग्राहक: हां। बंता ने ग्राहक की मूंछ काट कर उसके हाथ में देते हुए: लो रख लो, जहां रखनी है।
संता: यार यह सुरेंदर हमेशा कड़की में रहता है। इसके पास कभी पैसे नहीं होते। बंता: क्यों, क्या वो तुमसे पैसे माँगता है? संता: नहीं यार, जब भी मैं माँगता हूँ तो मना कर देता है।
संता और पप्पू दोनों एक होटल में गए। संता: वेटर एक बियर और एक आईसक्रीम लाओ। पप्पू: आईसक्रीम क्यों पापा? आप भी बियर पी लीजिये ना।
बंता: यार संता, जो लोग हमेशा ऑफिस में Over Time लगाते हैं, क्या वो सबसे मेहनती हैं? संता: अरे ऐसा नहीं है, या तो वो बीवी से तंग हैं, या फिर ऑफिस में किसी के संग हैं।
प्रीतो: मैं घर छोड़कर जा रही हूँ। बंता (गुस्से में): हाँ, 'जान' छोड़ो अब बस। प्रीतो: यही आपकी 'जान' कहने की आदत न, हमेशा मुझे रोक लेती है।