पप्पू 15 मिनट में ही पेपर छोड़ कर चलने लगा। टीचर: क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या? पप्पू: वो बात नहीं है। मुझे अगले पेपर की तैयारी करनी है।
टीचर: 3 ऐसी जगह बताओ जहाँ इंसान नहीं मरता? पप्पू: स्वर्ग, नर्क और... टीचर: और क्या? पप्पू: और Star Plus!
टीचर: चाँद पर पहला कदम किसने रखा? पप्पू: नील आर्मस्ट्रांग ने। टीचर: और दूसरा? पप्पू: दूसरा भी उसी ने रखा होगा...लंगड़ा शेर खेलने थोड़ा गया था वो।
टीचर: आज तुम क्लास में बातें कर रहे हो। रोज़ तो नज़रें झुकाये मेरा लेक्चर सुनते रहते थे। क्या हुआ तुम्हें आज? पप्पू: मैडम आज मेरा "नेट पैक" खत्म हो गया है।
टीचर: अगर मन से प्रार्थना करें तो ईश्वर हर इच्छा पूरी करते हैं। पप्पू: यह झूठ है सर। टीचर: क्यों? पप्पू: क्योंकि अगर ऐसा होता तो आप कब के दूसरे स्कूल में चले गए होते।
पप्पू परीक्षा में टीचर से: सर आज तारीख क्या है? टीचर: तारीख को छोड़ो, परीक्षा पर ध्यान दो। पप्पू: सर, मैं चाहता हूँ कि मेरे दिए जवाबों में कुछ तो सही हो।