एक लड़का 15 मिनट में ही पेपर छोड़कर चलने लगा। टीचर: क्या हुआ, पेपर नहीं आता क्या? लड़का: वो बात नहीं है। मैं जिसके भरोसे आया था वो खुद मुझसे पूछ रहा है।
संता (टीचर से): मेरा बेटा इतिहास में कैसा है? मैं तो इतिहास में बहुत कमजोर था। टीचर: बस यूँ समझिए कि इतिहास अपने-आप को दोहरा रहा है।
पप्पू: सर जी लोग हिंदी या इंग्लिश में ही बात करते है। मैथ्स में क्यों नही..? टीचर: ज्यादा 3-5 न कर, 9-2-11 हो जा, वरना 5-7 खीच के दूंगा, 6 के 36 नज़र आयेंगे और 32 के 32 बहार आ जायेंगे। पप्पू: बस सर….. हिंदी और इंग्लिश ही ठीक है। मैथ्स वाकई खोफनाक सब्जेक्ट है।।