संता: यार मछलियां सतह पर आकर बाहर की ओर क्यों झांकती हैं? बंता: यह देखने के लिए कि उनकों ललचाई निगाहों से कौन देख रहा है।
संता: लाला जी डेटॉल (dettol) साबुन है? लाला: हां है। संता: अच्छा वाला है? लाला: हां है। संता: अच्छी क्वालिटी का है? लाला: हाँ भाई अच्छी क्वालिटी का है। संता: ठीक है हाथ धोकर एक किलोग्राम आटा दो।
संता बर्फ़ का टुकड़ा उठा कर उसे गौर से देख रहा था। बंता: क्या देख रहे हो? संता: देख रहा हूँ कि यह लीक कहाँ से हो रहा है!
संता: आज मैंने एक जान बचाई। बंता: वो कैसे? संता: मैंने एक भिखारी को पूछा, अगर मैं तुम्हें 1000 का नोट दूँ तो क्या करोगे? उसने कहा ख़ुशी के मारे मर जाउंगा, तो मैंने उसे नोट नहीं दिया और उसे बचा लिया!
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से पूछा, "आपने पहचाना मुझको?" लड़की: नहीं, कौन हो आप? संता: मैं वही हूँ जिसे आपने परसों भी नहीं पहचाना था।
संता: बिना ऑक्सीजन के इंसान का जीना मुमकिन नहीं, इस अनमोल गैस की खोज 1773 में हुई थी। बंता: तो फिर सन् 1773 के पहले लोग कैसे जीते थे?