कॉलेज के पहले दिन, संता एक लड़की से, "तुम्हारा नाम क्या है?" लड़की: मुझे सब, दीदी कहते हैं! संता: क्या बात है, मुझे सब जीजा जी कहते हैं!
बंता लड़की देखने गया! थोड़ी देर चुप बैठने के बाद बोला, "इंग्लिश हैंडल कर लेती हो न?" लड़की शरमाते हुए बोली, "नमकीन साथ में हो तो देसी भी चलती है"!
संता क्लास में हँस रहा था। एक लड़की बोली: खड़े हो जाओ, कौन हो तुम जो हंस रहे हो? संता: तुम कौन हो? लड़की: मैं मॉनिटर हूँ। संता: हा हा हा, तेरे दिन गए पगली अब लैपटॉप और LCD का ज़माना है।
संता: तुमने अपने ऑफिस में उस लड़की को नौकरी क्यों नहीं दी? बंता: यार वो बहुत बेवकूफ़ थी। संता: वो कैसे? बंता: कुछ नहीं, बस जब मैंने उसे बैठने के लिए कहा तो वो कुर्सी ढूढ़ने लगी।
संता: वो लड़की कितनी सुन्दर है। बंता: मुझे उसका नाम पता है। संता: क्या नाम है उसका? बंता: वो बैंक में काम करती है, उसके काउंटर के ऊपर उसका नाम लिखा था "चालू खाता"।
संता और बंता साथ में कहीं जा रहे थे। एक लड़की पास से निकली। बंता: वाह यार! क्या माल है। संता: अरे यार माल से याद आया, भाभी कैसी है?