पति-पत्नी का झगड़ा हो रहा था। पत्नी: तुमसे शादी करने की बजाये मैं शैतान से शादी कर लेती। पति: तौबा करो तौबा, तुम्हें पता नहीं भाई-बहन की शादी नहीं होती।
कहते हैं जहाँ आदमी को एक बार धोखा मिले वहाँ कभी दोबारा जाना नहीं चाहिए, पर क्या करें भाई, ससुराल तो जाना ही पड़ता है।
दो बूढ़े आदमी बाहर रिश्तेदारी मे गये। वहाँ पहला आदमी जिस भी जगह बैठने लगता तो दूसरा आदमी उसकी जगह साफ कर देता। तकरीबन पाँच-दस बार ऐसा हुआ, तब किसी ने दूसरे आदमी से पूछा कि, "तू खुद की जगह की बजाय, इसकी जगह क्यों साफ करता जा रहा है?" तो दूसरा आदमी बोला, "क्या करूँ भाई, ये आज मेरी धोती पहन कर आया है।
गुल्लू: हम कुल 12 भाई-बहन हैं। बंटी: तुम्हारे घर पे फैमली प्लानिंग वाली आँटी नहीं आती थी क्या? गुल्लू: आती थी, उनसे भी 3 भाई हैं।
पत्रकार: कौन हो भाई? जाट: जाट पत्रकार: कितनी ज़मीन है आपके पास? जाट: 122 एकड़ पत्रकार: कौन सी गाडी है आपके पास? जाट: पजेरो पत्रकार: तो और क्या चाहिए? जाट: आरक्षण पत्रकार: क्यों भाई? जाट: मन्ने ना पता भैंस की पुंछ, ज़्यादा सवाल कोणी। आरक्षण चाहिए तो चाहिए बस।