टीचर: सेमेस्टर सिस्टम से क्या फायदा है, बताओ? पप्पू: फायदा तो पता नहीं, पर बेइज्जती साल में दो बार हो जाती है।
टीचर: अगर तुमने सुबह चार रोटी खाई, दोपहर को तीन तो कुल कितनी रोटियां खाई? पप्पू: माँ खाते समय रोटी गिनने से मना करती है।
टीचर: बेटा अगर सच्चे दिल से प्रार्थना की जाए तो वो जरूर सफल होती है। पप्पू: रहने दो सर, अगर ऐसा होता तो आप मेरे सर नहीं ससुर होते।
टीचर: पप्पू एक स्टोरी सुनाओ With Moral पप्पू: मैंने उसको फोन किया, वो सो रही थी, फिर उसने मुझे फ़ोन किया, मैं सो रहा था। Moral: जैसी करनी वैसी भरनी!
टीचर: इतना लेट कैसे हो गया? लड़का: जी मेरे पिताजी हॉस्पिटल में हैं। टीचर: चलो बेटा कोई बात नहीं। कुछ दिन बाद: टीचर: आज फिर लेट? लड़का: जी पिताजी हॉस्पिटल में हैं। टीचर: अभी तेरे पापा ठीक नहीं हुए क्या? लड़का: अरे नहीं, मेरे पापा तो डॉक्टर हैं।