पप्पू बंटी से: तुझे लड़की फसानी आती है? बंटी: नहीं। पप्पू: नहीं आती तो सीख ले। पहले एक कागज़ का जहाज़ बना, फिर उसे क्लास में उड़ा, टीचर के पूछने पर लड़की का नाम लगा दे। बस, फंस गई लड़की।
अध्यापक महान वैज्ञानिक न्यूटन के बारे में बता रहे थे, "न्यूटन बगीचे में बैठा हुआ था कि तभी एक सेब उसके सिर पर आकर गिरा। तब उसने गुरुत्वाकर्षण के नियम की खोज की।" पप्पू: बात बिलकुल साफ़ है, सर। अगर न्यूटन बगीचे में न बैठकर कक्षा में बैठा होता, जैसे कि हम लोग बैठे हुए हैं, तो किसी चीज़ की भी खोज न कर पाता।
टीचर (पप्पू से): तुम जानवर हो जानवर। पप्पू: मालूम है। टीचर: वो कैसे? पप्पू: पापा मुझे उल्लू का पट्ठा, मम्मी मुझे गधा, दादा जी शेर का बेटा और दादी बंदर कहती है।
टीचर: पप्पू तुम बड़े होकर क्या बनना चाहते हो? पप्पू: मैं बड़ा होकर अपने पापा की तरह बहुत पैसा कमाना चाहता हूँ। टीचर: तो तुम्हारे पापा के पास बहुत पैसे हैं? पप्पू: नहीं, पर वो भी बहुत पैसा कमाना चाहते हैं।
टीचर में क्लास में पढ़ा रहा था तो अचानक एक लड़का उठ कर बाहर चला गया। टीचर: इसे क्या हुआ? पप्पू: सर, इसे नींद में चलने की आदत है और आप के लेक्चर से तो कोई भी सो जाये।