बंता: यार संता, बीवी और बादलों में क्या समानता है? संता: यार जब दोनों आस-पास नहीं होते, दिन बहुत सुहावना होता है।
संता: यार यह सुरेंदर हमेशा कड़की में रहता है। इसके पास कभी पैसे नहीं होते। बंता: क्यों, क्या वो तुमसे पैसे माँगता है? संता: नहीं यार, जब भी मैं माँगता हूँ तो मना कर देता है।
बंता: यार संता, ये जलेबी "फीमेल" क्यों है? संता: इसके दो कारण हैं, एक तो वो मीठी है और दूसरा वो कभी सीधी नहीं हो सकती।
डॉक्टर: आपका वजन कितना है? संता: चश्में के साथ 75 किलो। डॉक्टर: और चश्में के बिना? संता: वो तो मुझे दिखता ही नहीं।
पप्पू: पापा, ये साढ़ू - साढू का क्या रिश्ता होता है? संता: बेटा, जब दो अनजान आदमी एक ही कम्पनी द्वारा ठगे जाते हैं तो वो आपस में साढू कहलाते हैं।