आसमान के तारों में खो गया है जहान सारा; लगता है हमको प्यारा ये एक-एक तारा; इन तारों में सबसे प्यारा है वो सितारा; जो पढ़ रहा है इस वक़्त यह पैगाम हमारा। शुभ रात्रि!
साथ ना छूटे आप से कभी बस यह दुआ करता हूँ; हाथों में सदा आपका हाथ रहे बस यही फरियाद करता हूँ; हो भी जाये अगर कभी दूरी हमारे तुम्हारे दरमियान; दिल से ना हों जुदा, रब से यही अरदास करता हूँ। शुभ रात्रि!
मिलने आयेंगे हम आपसे ख्वाबों में; ज़रा रौशनी के दिये बुझा दीजिए; अब और नहीं होता इंतज़ार आपसे मुलाकात का; ज़रा अपनी आँखों के परदे तो गिरा दीजिए। शुभ रात्रि!
हर सपना कुछ पाने से पूरा नहीं होता; कोई किसी के बिन अधूरा नहीं होता; जो चाँद रौशन करता है रात भर सब को; हर रात वो भी तो पूरा नहीं होता। शुभ रात्रि!
सितारों को भेजा है आपको सुलाने के लिए; चाँद आया है आपको लोरी सुनाने के लिए; सो जाओ मीठे ख़्वाबों में आप; सुबह सूरज को भेजेंगे आपको जगाने के लिए। शुभ रात्रि!
होंठ कह नहीं सकते जो फ़साना दिल का; शायद नज़र से वो बात हो जाये; इस उम्मीद में करते हैं इंतज़ार हम रात का; कि शायद सपनों में कभी आपसे मुलाक़ात हो जाये। शुभ रात्रि!
तू जहाँ भी रहे वहाँ मेरी दुआओं की छाँव हो; वो शहर हो फिर चाहे गाँव हो; तेरी आँखों में कभी कोई गम ना हो; बस यही दुआ है हमारी कि तेरी खुशियां कभी कम ना हों। शुभ रात्रि!
आपसे कभी हम खफ़ा हो नहीं सकते; वादा किया है तो बेवफा हो नहीं सकते; आप भले ही हमें भुलाकर सो जाओ; मगर हम आपको याद किये बिना सो नहीं सकते। शुभ रात्रि।
सूरज ने झपकी पलक और ढल गयी शाम; रात ने बिखेरा है आँचल मिलकर तारों के साथ; देख कर रात का यह नज़ारा कहने को शुभ रात्रि हम भी आ गए हैं साथ। शुभ रात्रि!
ख़ुशी से बीते हर शाम आपकी; हर सुहानी हो रात आपकी; यही आरज़ू है हमारी कि; जिस किसी चीज़ पर भी पड़े नज़र आपकी; अगले ही पल वो हो जाये आपकी। शुभ रात्रि!
चाँद ने चाँदनी बिखेरी है; तारों ने आसमां को सजाया है; खो जाओ आप भी ख्वाबों की हसीन दुनिया में। शुभ रात्रि!
जब रात को नींद ना आये और दिल की धड़कन भी बढ़ जाये, तब दूसरों की नींद खराब करो, शायद उनकी दुआ से आपको नींद आ जाये। शुभ रात्रि!