एक बार एक अँधा बॉयफ्रेंड लड़की की गोद में लेटा था, लड़की – काश तुम देख पाते कि मैं कितनी खूबसूरत हूँ ,, लड़का- ज्यादा चुतिया मत बना , इतनी ही खूबसूरत होती तो आँख वाले तुझे मेरे लिए छोड़ते ,,
लड़की अपने बॉयफ़्रेन्ड को किस कर रही थी , लड़का – थैंक्स जान , मुझे अपनी चुइंगम देने के लिए , लड़की – जानू वो च्विंगम नहीं थी , मुझे जुकाम है कफ बन रहा है ,,
लड़का – जरा मेरी आँखों में देखो , क्या नजर आता है , सच सच बताना ,, लड़की- मुझे इनमें प्यार नजर आता है , लड़का (गुस्से में)- ज्यादा बात मत बना , मेरी आँख में मच्छर पड़ गया है ,, गौर से देख कर निकाल दे
एक लड़का एक इंजीनिरिंग में पढ़ने वाली लड़की के घर के बाहर खड़ा रहता था , लड़की समझ गयी कि वो उससे बहुत प्यार करता है , लड़की ने बात अपने घर वालों को बताई , उन्हें भी लड़का पसंद आ गया , और शादी की तैयारी होने लगी , लड़की ने सोचा कि लड़के को भी शादी के बारे में बता देना चाहिए , सो वह हिम्मत करके लड़के के पास गयी , और कान में बोली – मुझे पता है तुम मुझसे बहुत प्यार करते हो , मैंने बात कर ली है अब हमारी शादी हो जाएगी , लड़का(घबराकर)- माफ़ करना बहन जी , मैं तो आपके घर के पास इसलिए खड़ा रहता हूँ क्यूंकि आपके wifi में पासवर्ड नहीं है , मस्त नेट चलता है
लड़का लड़की बहुत दिनों बाद मिलते हैं ,, लड़का – देखो जान , माना हम बहुत दिनों के बाद मिल रहे हैं , प्यार भी उमड़ उमड़ कर बाहर आ रहा है , लेकिन प्लीज़ अपने हाथ मेरे गाल से हटा लो , लड़की – क्यों ? लड़का – अबे क्यों क्या , रोमांस गया तेल लेने तेरे हाथ बहुत ठन्डे हैं
एक लड़की अपने बॉयफ्रेंड को फ़ोन करती है , लड़की – हेलो, जान क्या कर रहे हो ? लड़का – शेव कर रहा हूँ , लड़की(मुँह बनाकर)- मैं जब भी तुम्हें फोन करती हूँ , तुम शेव ही बनाते रहते हो , एक दिन में कितनी बार बनाते हो? लड़का – यही कोई 30 -40 बार , लड़की – क्या ? तुम पागल हो क्या ? लड़का – जी नहीं मैं नाई हूँ
सिनेमा में नयी फिल्म लगी थी , गर्लफ्रेंड ने पापा से नजर बचाकर , बॉयफ्रेंड को फोन लगाया ,, लड़की – जानू कोने वाली 2 सीट बुक कर लेना , लड़का – अगर कोने वाली नहीं मिले तो ? लड़की – तो कोई बात नहीं , फिल्म ही देख लेंगे
एक लड़की किसी बात पे अपने बॉयफ्रेंड से बहुत नाराज हो गयी , लड़के ने बहुत मनाने की कोशिश की , पर सारी कोशिशें नाकामयाब , लड़का दुकान पे जाता है , और फूल लेकर आता है , लड़का (रोमांटिक होकर)- देखो जान मैं तुम्हारे लिए क्या लाया हूँ ? लड़की(गुस्से से)- मुझे फूल नहीं चाहिए , सोने की चीज़ चाहिए , लड़का – ये लो तकिया सो जाओ ,, लड़की shoked ,लड़का rocked
एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड की जुल्फों में सोया हुआ था , जुल्फों में ऐसा खोया , मदहोश बेहोश हो गया , थोड़ी देर में होश में आया लेकिन फिर बेहोश , लड़की (प्यार से) – कुछ बोलो ना जानू , क्या फिर से जुल्फें लहराऊँ , लड़का – कमीनी , जुल्फें हटा , या तो इन्हें कटवा ले या नहा लिया कर ढंग से ,,
लड़का लड़की को अपनी कार में बिठा कर ले जा रहा था , लड़की – हम कहाँ जा रहे है ? लड़का – लॉन्ग ड्राइव पे , लड़की – वाओ , पहले क्यों नहीं बताया ? लड़का – मुझे खुद अभी पता चला , लड़की – कैसे ? लड़का – ब्रेक नहीं लग रहे
एक प्रेमी जोड़ा डेट पे गया , लड़की बहुत छोटी स्कर्ट पहन कर आई , लड़का – अरे यार इतनी छोटी स्कर्ट , लोग क्या कहेंगे , तुम्हारी माँ ने कुछ नहीं कहा , लड़की – माँ तो बहुत नाराज हुई थी , बोली अगली बार मेरी स्कर्ट पहनी तो बहुत मारूंगी
एक लड़के की नई नई शादी हुई , एक दिन उसकी सास उससे मिलने उनके घर आई , लड़के ने सास की खूब सेवा की , शाम को जब लड़का खाना खाने बैठा तो बीवी से बोला – आज खाना सासू माँ ने बनाया है क्या ? लड़की – हाँ आपको कैसे पता चला , लड़का(गुस्से में)- पहले खाने में काले बाल निकलते थे , आज सफ़ेद निकल रहे हैं