एक दातों के डॉक्टर की बेटी को एक लड़के से प्यार हो गया , वो रोज लड़के को अपने पापा के पास शादी की बात करने भेजती थी , लेकिन लड़का कुछ बात नहीं कर पाता था , लड़की – क्या तुमने आज पापा से बात की ? लड़का – नहीं , लड़की(गुस्से में) – क्यों ? लड़का(रोता हुआ)- हिम्मत नहीं पड़ी , आज फिर चुपचाप एक दाँत और निकलवा कर आ गया
एक गाँव की लड़की अपने प्रेमी के साथ पार्क में घूम रही थी , अचानक लड़की बोली – डार्लिंग बहुत भूख लगी है चलो कुछ खाने चलते हैं , लड़का – क्या खाना है ? लड़की – mcdonalds चलते हैं पिज़्ज़ा खाते हैं चलो, लड़का – नहीं पहले mcdonalds की स्पेलिंग बता , लड़की(काफी देर सोचकर) – हरामख़ोर बहुत ज़ोर से भूख लगी है , चल छोले भटूरे ही खिला दे
एक लड़का अपनी girl friend के साथ चाँदनी रात में बैठा हुआ था , लड़की जैसे ही और पास आई , लड़का बोला – तुम्हारे दाँत बिल्कुल इन सितारों की तरह हैं , लड़की – वाओ , तुम्हें मेरे दाँत इतने सुन्दर लगते हैं , लड़का – नहीं , मैं बोल रहा कि तुम्हारे दाँत सितारों की तरह एक दूसरे से कितनी दूर दूर हैं ,, लड़की shoked
एक शादी में दावत चल रही थी , एक स्मार्ट लड़का बार बार एक खूबसूरत लड़की को देखे जा रहा था , लड़की उसके मन की बात समझ गयी , लड़का धीरे से लड़की के पास गया और बोला – आपको डांस करना है क्या ? लड़की शरमाते हुए बोली – हाँ , लड़का – तो मैं आपकी कुर्सी ले जाऊं बहन जी ,
एक सुन्दर लड़की बनिए की दुकान पे गयी , दुकान पे बनिए का जवान बेटा बैठा था , लड़की दुकान के पास जाकर थोड़ा शरमाई , और प्यार से बोली – मझे तुमसे कुछ कहना है , लड़का – क्या ? लड़की – मुझे तुम बहुत अच्छे लगते हो , तुम बहुत सुन्दर भी हो , लड़का – तुम कुछ भी बोलो बहन जी , मैं मैगी(maggi) के पैकिट वापस नहीं दूँगा,,
एक लड़के ने अपनी प्रेमिका(girl friend) से शादी कर ली , एक दिन पत्नी बाथरूम से बोली – डार्लिंग , मैंने साबुन लगा रखा है , जरा जल्दी आकर यहाँ रगड़ दो , लड़का रोमांटिक(romantic) होकर बोला – अभी आया , लड़की – जल्दी आओ ना ,, लड़का – बताओ कहाँ रगड़ना है ? लड़की -ज्यादा दिमाग मत चलाओ , वो कपड़ो पे साबुन लगा दिया है , जल्दी से रगड़ दो , और भी काम पड़े है
लड़की बाजार में सब्जी खरीद रही थी, एक लड़का उसका पीछा करने लगा, लड़की एक सुनसान गली में पहुँची, लड़का अपने बालों पे हाथ फिराकर बोला- सुनो ,,,,, लड़की शरमाकर बोली- हाँ भाई जान the end
लड़का लड़की पहली बार डेट(dating) पे जाते हैं, लड़का- डार्लिंग क्या पिओगी? बियर ? लड़की- नहीं मैं नहीं पीती, लड़का – अच्छा तो फिर कोल्ड ड्रिंक मंगाऊँ? लड़की मासूमियत से बोली- नहीं मेरा मतलब बियर नहीं पीती, व्हिस्की पीऊँगी लड़का बेहोश
लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया, लड़की- जानू क्या कर रहे हो? लड़का- पैसे जोड़ रहा हूँ, लड़की- वाओ. तुम मेरे लिए i-phone खरीदने के लिए पैसे जोड़ रहे हो ना? लड़का – ज्यादा दिमाग मत चला, 10 का नोट(10 rupees) फट गया है, उसे टेप से जोड़ रहा हूँ
एक लड़के को nurse से प्यार हो गया, लड़का hospital गया और बोला – एक खून की बोतल देना, लड़की – blood group क्या है? लड़का – कोई भी दे दो, लड़की गुस्से में- क्यों ? लड़का – तेरे लिए love letter लिखना है
उफ्फ ये लड़कियाँ भी ना :) :) एक दिन बारिश के romantic मौसम में, लड़की- जानू मौसम बहुत अच्छा है, लड़का – तो ? लड़की- कहीं कार से लॉन्ग ड्राइव पे चलें क्या डार्लिंग? लड़का – पेट्रोल तू भरवा देना, लड़की – चलो फिर यहीं , पकोड़े खाते हैं
एक बार शराबखाने(bar) में लड़की शराब पी रही थी, लड़का बेचारा बड़ी देर से देख रहा था, लड़का – तुम लड़की होकर भी शराब पीती हो? लड़की का मस्त जवाब- अबे तो क्या , 2 -4 पेग के लिए gender change करवा लूँ :) लड़का shocked