मुकद्दर में रात को नींद नहीं तो क्या; मुकद्दर में रात को नींद नहीं तो क्या; हम भी मुकद्दर को चूना लगाते हैं; और दिन में ही सो जाते हैं।
पठान डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब, मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती, सोने के बाद नींद नहीं आती, काम करूं तो थक जाता हूँ। कुछ इलाज़ बताओ।" डॉक्टर: ऐसा करो सारी रात धूप में बैठो ठीक हो जाओगे।
पप्पू: तेरी जुदाई में नींद उडती है; चैन खोता है; जान जाती है; दिल रोता है; कुछ कुछ होता है; गर्लफ्रेंड: डॉक्टर को दिखा ले स्वाइन फ्लू ऐसा ही होता है।
टीचर में क्लास में पढ़ा रहा था तो अचानक एक लड़का उठ कर बाहर चला गया। टीचर: इसे क्या हुआ? पप्पू: सर, इसे नींद में चलने की आदत है और आप के लेक्चर से तो कोई भी सो जाये।
अचानक रात को 2 बजे पत्नी ने पति को नींद से जगाया। पत्नी: फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थी? पति: माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम। पत्नी: फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल का क्या नाम था? पति: सिमरन। पत्नी: सामने वाले फ्लैट में आई कविता को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है? पति: दो महीने। लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो? पत्नी: आज मेरा बर्थडे था। कमरे में सन्नाटा!
इतिहास गवाह है... अलार्म बंद करने के बाद जितनी अच्छी नींद आती है, उतनी अच्छी नींद तो रात में भी नही आती।