लड़का एक लड़की के साथ घर आया। माँ: कौन है यह? लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है। माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब? लड़का: पता नहीं, यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ किसी का इंतज़ार कर रही थी। बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
जिंदगी बड़ी विचित्र है 100 रूपये के CFL की तो एक साल की गारंटी मिलती है, पर 10 लाख की शादी की एक दिन की भी नहीं।
शरीफ तो हम इतने थे कि कभी कमीज़ के बटन तक नहीं खोले, पर कमबख्त इस गर्मी ने तो सनी लियोन बना के रख दिया
जिनकी शादी में 'अज़ीम ओ शान शहंशाह' वाला गाना बजा था, अब उनको सुबह-सबुह बरमुडा पहन कर दूध लेने जाते देखता हूँ, तो... . . . . . . . दिल भर आता है।
पप्पू: पापा, प्यार एक Virus है। संता: और ये दरवाजे के पीछे रखा लट्ठ AntiVirus है। कहे तो अभी तेरा सिस्टम स्कैन कर दूँ।
सरदार के कोई संतान नहीं थी। उसने खूब मन्नतें मांगी, नंगे पैर तीर्थ यात्रा पर गया, भूमि पर सोया, सारे देवी देवताओं के दर्शन किए, बहुत दिनों तक उपवास किया, और अंत में कठिन निर्जला व्रत आरम्भ कर दिया। तब भगवान् खुद प्रकट हुए और हाथ जोड़ कर बड़े दीन भाव से बोले.. ” पहले शादी तो कर मेरे बाप ….