संता बंता और पठान परीक्षा के बाद तीनों एक दूसरे बाते कर रहे थे। पठान: यार मुझे कुछ नहीं आता था मैंने पेपर खाली छोड़ दिया है। बंता: मैंने भी। संता: क्या यार मैडम सोचेगी हमने 'नक़ल' की है।
संता पुलिस स्टेशन गया और बोला: मुझे गिरफ़्तार कर लो, मैंने अपने बीवी के सर पर डंडा मारा है। थानेदार: वो मर गई क्या? संता: वो तो बच गई, पर अब मेरी खैर नहीं।
संता: मुर्गे की टांग कहाँ है? वेटर: मुर्गा लंगड़ा था। संता: इसका दिल कहाँ है? वेटर: मुर्गी ले गई। संता: इसका दिमाग कहाँ है? वेटर: मुर्गा पठान था।
संता के 60वें बर्थडे पर बंता बोला, "ये केक पर बल्ब क्यों लगाया है?" संता बोला, "60 कैंडल्स लगाने में मुश्किल हो रही थी, इसलिए 60 वाट का बल्ब लगा दिया।
संता: बड़ा दुःख हुआ था तेरी बीवी की मौत की खबर सुनकर, वैसे हुआ क्या था? बंता: गोली लग गई थी माथे में। संता: भगवान का शुक्र है आँख बच गई।
जीतो: अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे? संता: मैं अखबार में खबर छपवाऊंगा। जीतो: क्या लिखाओगे? संता: जिसको मिले उसकी।