संता-बंता के घर पर नाश्ता करने के लिए गया हुआ था। बंता: तुझे अंडा बना दूँ? . .. ... संता: नहीं मैं 'इंसान' ही ठीक हूँ।
पिंकी: पापा, एक लड़का बार-बार "आई लव यू" बोलता है। मैं क्या करूँ? संता: बेटी, उससे शादी कर ले। जिंदगी में अगर दुबारा बोल दे तो मेरा नाम बदल देना।
संता बिजली की दुकान पर जाकर बोला, "2 पंखे देना, एक मरदाना और एक जनाना"। दुकानदार: पंखो में जेंट्स और लेडिज नहीं होते। संता: कैसे नहीं होते? एक 'बजाज' का दे और एक 'उषा' का।
रिक्शेवाला: बस स्टॉप के 20 रुपये लूँगा। संता: सामान भी साथ में है। रिक्शेवाला: सामान फ्री है। संता: ठीक है, सामान ले चल - मैं पैदल आता हूँ।
संता: आज खाना बाहर खायेंगे। जीतो: क्यों, मेरे हाथ से बने खाने से मन भर गया है? संता: नहीं, आज बर्तन साफ़ करने का मूड़ नहीं है।
जीतो: अगर मैं वक्त (समय) होती तो लोग मेरी कितनी कद्र (इज्ज़त) करते? संता: लोग तुम्हें देखकर डर जाते। जीतो: क्यों? संता: लोग कहते, `देखो, बुरा वक्त आ रहा है।`