अध्यापिका: तुम्हारे पापा क्या करते हैं? पप्पू: वो सब के सुख दुःख बांटते हैं? अध्यापिका: क्या मतलब? पप्पू: जी, वो पोस्टमैन हैं।
एक लड़की पप्पू से अपने प्यार का इज़हार करते हुए कहती है, "तुम मेरे सपनों में, जज्बातों में रहते हो।" पप्पू: तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है बहन, मैं तो ज्यादातर अपने घर में ही रहता हूँ!
बंटी: यार अपने आप पर सब से ज्यादा गर्व कब महसूस होता है? पप्पू: जब एग्जाम में कुछ नहीं आता और पीछे से टीचर आकर बोलती है, "कॉपी छुपा लो, पीछे वाला देख रहा है।" कसम से गर्व से सीना चौड़ा हो जाता है।
पप्पू अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रेस्त्रां में गया तो गर्लफ्रेंड ने कहा, "मुझे बर्गर खाना है।" पप्पू गया और बर्गर ले आया। गर्लफ्रेंड: थैंक्स! पप्पू: सिर्फ थैंक्स! गर्लफ्रेंड: अच्छा और क्या चाहिए? पप्पू: चुपचाप आधा बर्गर दे दे नहीं तो आँख फोड़ दूंगा।
टीचर: क्या कोई बता सकता है कि भगवान ने लड़कियों को क्यों बनाया? पप्पू: ताकि वो हम लड़कों की Life बर्बाद कर सकें। टीचर: बस कर पगले रुलाएगा क्या?
मिनी: अगर मैं मर जाऊं तो तुम क्या करोगे? पप्पू: मैं भी मर जाऊँगा। मिनी: पर क्यों? पप्पू: तेरे चक्कर में उधारी इतनी हो गयी है कि जीना मुश्किल है।