पहला दोस्त: आदमी शादी के पहले शेर होता है। दूसरा दोस्त: शादी के बाद? पहला दोस्त: शादी के बाद भी शेर ही होता है। दूसरा दोस्त: तो फरक क्या हुआ? पहला दोस्त: फर्क, फर्क सिर्फ शादी के बाद शेर पर दुर्गा बैठ जाती है।
घंटा: 70 साल का हो गया हूँ, सोचता हूँ शादी कर लूं! संता: हाँ, शादी जरूर करनी चाहिए! घंटा: कुंवारी से करूँ या विधवा से? संता: कुंवारी से करले, विधवा तो अपने आप हो जाएगी!
संता: तेरे बाप को उंगली करने की आदत गई नहीं? जीतो: क्यों, अब क्या हुआ? संता: आज फिर से पूछ रहा था, "मेरी बेटी से शादी करके खुश हो न?"
पिंकी: पापा, एक लड़का बार-बार "आई लव यू" बोलता है। मैं क्या करूँ? संता: बेटी, उससे शादी कर ले। जिंदगी में अगर दुबारा बोल दे तो मेरा नाम बदल देना।
संता ने लड़की को प्यार का इज़हार किया और फिर लड़की के बाप से शादी में लड़की का हाथ माँगा। लड़की के भाइयों ने और बाप ने संता की खूब पिटाई की। मार खाने के बाद, संता कपड़े झाड़ते हुआ बोला, "तो फिर मैं इंकार समझूं?"