लड़की वाले: लड़का शराब पीता है? लड़के वाले: जी बिलकुल पीता है और रोज़ पीता है। लड़की वाले: इसका मतलब अच्छा कमाता है। हमारी तरफ से ये रिश्ता पक्का। रिश्ता वही सोच नयी।
कोई चीज बुरी नहीं होती बस समय समय की बात है। अगर बगल की स्कूटी पर खूबसूरत लड़की हो तो ट्रैफिक जाम भी अच्छा लगता है।
लड़का एक लड़की के साथ घर आया। माँ: कौन है यह? लड़का: यह मेरी धर्म-पत्नी है। माँ: कब से चल रहा था तुम दोनों के बीच ये सब? लड़का: पता नहीं, यह तो पार्क में मेरे बगल में बैठ किसी का इंतज़ार कर रही थी। बजरंग दल वालों ने हमारी शादी करवा दी।
लड़के भी गज़ब होते हैं पहले लड़की पटाने में खर्चा करते हैं... . . . . . . . . . Breakup के बाद, उसे चिढ़ाने के लिए अंट शंट खर्च करते हैं।
यमराज: अपनी-अपनी कोई अंतिम तीन इच्छाएं बताओ। लड़का: शराब, शबाब, कबाब। लड़की: शॉपिंग, ब्यूटी पार्लर, वजन कम करना। यमराज (लडके से): चल भाई, पहले तू ही चल।