पठान अपनी बीवी की क़ब्र पे ज़ोर-ज़ोर से पंखा चला के रो रहा था। किसी ने कहा: इतनी मोहब्बत? या अल्लाह। पठान बोला: मरने वाली कह गई थी, मेरी क़ब्र की मिट्टी सूखने के बाद ही दूसरा निक़ाह करना। पता नहीं कौन साला रोज 2 बाल्टी पानी डाल जाता है?
पठान से किसी ने पुछा, "रेडियो और अखबार में क्या अंतर है?" पठान(बहुत सोचने के बाद): देखो यार, बात है समझने की, अब रेडियो में आप रोटियां तो नहीं लपेट सकते ना!
न्यूज़ पेपर में विज्ञापन आया: हमारे पास ऐसी चीज़ है जिसे पहन कर आप पूरी दुनिया को देख सकते हैं पर कोई आपको नहीं देख सकता। कीमत सिर्फ 10,000/- रुपये, होम डिलीवरी फ्री। पठान ने विज्ञापन पढ़ते ही 10,000/- रुपये भेज दिए। कुछ दिन बाद पार्सल आया, पठान ने जल्दी-जल्दी पार्सल खोला तो अंदर से एक 'बुर्का' निकला।
पठान जब बीमार हुआ तो डॉक्टर के पास गया। डॉक्टर: यह लो दवा की शीशी, एक हफ्ते बाद आना। पठान एक हफ्ते बाद दोबारा आया। डॉक्टर: दवाई ख़त्म हो गयी? पठान: ओये, तुम हमको पागल बनाते हो। इस पर तो लिखा है कि शीशी को हमेशा बंद रखो।
पठान दुकान पर नया टीवी लेने गया। पठान: यह टीवी कितने का है? दुकानदार: 50,000/- पठान: इतना महंगा क्यों? दुकानदार: यह लाइट चले जाने के बाद अपने आप बंद हो जाता है। पठान: ओह तेरी, फिर तो यही दे दो।
होटल में खाना खाने के बाद: पठान: बिल ले आओ। वेटर: ये लीजिये और सर टिप दीजिये न प्लीज। पठान: क्या? वेटर: टिप दो ना सर। पठान: लड़की के चक्कर में मत पड़ना भाई, बहुत पंगे हैं।