बबली: चिड़ी उड़ी! पप्पू: उड़ी! बबली: कौवा उड़ा! पप्पू: उड़ा! बबली: किंगफिशर उड़ा! पप्पू: माफ़ करना, फ्लाईट रद्द हो गई है!
पप्पू ने अपनी अधियापिका से: मैडम क्या आप मुर्गी हो? अध्यापिका: क्या बकवास कर रहे हो? मैं तुम्हें मुर्गी नज़र आती हूँ! पप्पू: तो फिर आप मेरे हर टेस्ट में अंडे क्यों देती हो!
पप्पू: सब लोग शादी करके परेशान ही होते हैं तो शादी क्यों करते हैं! जीतो: बेटा अक्ल बादाम खाने से नहीं ठोकर खाने से आती है!
मास्टर जी पप्पू का लंच खा गए! मास्टर: बेटा, घर जाकर मेरा नाम तो नहीं बताओगे न? . .. ... पप्पू (मासूम आवाज़ में बोला): जी मैं कह दूंगा, कुत्ता खा गया!
जेनरेशन गैप(पीढ़ी अंतराल) की हद: पप्पू: पापा मुझे एक एपल और एक ब्लैक बैरी चाहिए! संता: किन्नू दा मौसम है, पुत्तर किन्नू खा किन्नू!
टीचर: मैं जो प्रश्न पूछूँ उसका उतर फटाफट देना! बच्चे: जी मैडम! टीचर: अमेरिका के कैपिटल का क्या नाम है? . .. ... पप्पू: फटाफट!