पप्पू ने लड़की से कहा, "मैं आपसे दोस्ती करना चाहता हूँ"! लड़की: मेरी सगाई हो चुकी है! पप्पू: तो बहन बनकर, अपनी किसी और सहेली से सेटिंग करा दो!
पप्पू: पापा, आंटी का पेट क्यों फूला है? संता: तुझे सब पता है! पप्पू: नहीं पता, प्रोमिस करता हूँ! संता: इनके पेट में पानी भरा है! पप्पू: ओह नो! बच्चा तो डूब जायेगा!
पप्पू: माँ, मैंने सपना देखा कि मेरा एक पाँव ज़मीन पर और दूसरा आसमान में है! जीतो: बेटा, ऐसे सपने मत देखा कर; एक ही चड्ढी है, फट जाएगी!
पप्पू: पेन है? लड़की: नहीं थोड़ी देर बाद: पप्पू: पेन है? लड़की: नहीं बोला ना! पप्पू: पेन है पेन? लड़की: नहीं है, और अबकी बार पूछा तो हथोड़े से सर फोड़ दूंगी तेरा! कुछ देर बाद: पप्पू: हथोड़ा है? लड़की: नहीं पप्पू: तो फिर पेन है, पेन?
मैडम क्लास में पप्पू से, "मुर्गियों की टांगे छोटी क्यों होती हैं?" पप्पू: मैडम जी, अगर मुर्गियों की टांगे लम्बी हुई तो अंडे गिर कर टूट जायेंगे ना!
अध्यापिका: ज़मीन पर रहने वाले जानवर बच्चे देते हैं और हवा में उड़ने वाले अंडे देते हैं! वो कौन सी चीज़ है, जो हवा में भी उडती है और बच्चे भी देती है? पप्पू: एयर होस्टेस!