पत्नी सुबह-सुबह पति से, "पूजा किया करो, इससे बड़ी से बड़ी बलाएँ टल जाती हैं।" पति: तेरे बाप ने बहुत की होगी, उसकी टल गयी और मेरे पल्ले पड़ गयी।
पति को आसमान की तरफ पत्थर फेंकते हुए देख पत्नी बोली, "ये तुम हर रोज़ ऊपर हवा में पत्थर क्यों मारते रहते हो?" पति: कहते है ना जोड़ियाँ ऊपर वाला बना कर भेजता है, इसलिए।
पति पत्नी चोरी के बारे में बात कर रहे थे। पति: जो चोरी करता है वह बाद में ज़रूर पछताता है। पत्नी रोमांटिक अंदाज़ में: और तुमने शादी से पहले जो मेरी नींदें चुराई थीं उनके बारे में क्या ख़याल है? पति: कह तो रहा हूँ, जो चोरी करता है वह बाद में ज़रूर पछताता है।
पति: डार्लिंग, चक्कर आ रहे हैं। 2-3 पेग ले लूं? पत्नी: उससे चक्कर ठीक हो जायेंगे? पति: नहीं, पर 3 के बाद, चक्कर क्यों आ रहे हैं ये पता नहीं चलेगा।
पति और पत्नी का ज़ोरदार झगड़ा हो रहा था। पति गुस्से से: तेरी जैसी 50 मिलेंगी। पत्नी हँसते हुए: अभी भी मेरी जैसी ही चाहिए।
पति: 3 दिन से लगातार लौकी खा रहा हूँ, अब 1 महीना नहीं खाऊंगा। पत्नी: यही बात बीयर के लिए क्यों नहीं बोलते? पति: अरे मज़ाक कर रहा हूँ कल भी लौकी ही बनाना।