पती-पत्नी के बीच लड़ाई हुई तो पत्नी बाजार जा कर जहर लाई और खा गयी लेकिन वो मरी नही बीमार हो गई। पति (गुस्से से): सौ बार कहा है चीजें देख कर खरीदा करो पैसे भी गए और काम भी नही हुआ।
पत्नी: सुनो जी, मेहमान आ रहे हैं और घर में दाल के सिवा कुछ नहीं है। पति: तुम चिंता मत करो। जब वो आयें तो रसोई में एक बर्तन गिराना, मैं पूछूं तो कहना 'कोरमा' गिर गया। फिर दूसरा बर्तन गिराना और कहना 'बिरयानी' गिर गयी। फिर मैं कहूँगा चलो 'दाल' ही ले आओ। मेहमानो के आने के बाद बर्तन गिरने की आवाज़ आई। पति: क्या हुआ? पत्नी: तेरी माँ दा सियापा हो गया, दाल ही गिर गयी।
हे प्रभु! जो औरतें 7 जन्मों तक एक ही पति की कामना और प्रार्थना करती हैं। आप उनको हर जन्म में 'सास' भी वही देने का जुगाड़ करें। इसी बहाने मर्दों को भी 'मुक्ति' मिल जायेगी।
4 पेग ख़त्म होते ही पति बोला: कब तक सिर पे खड़ी रहोगी? पत्नी: 5वां और ले लो ताकि फिर मैं तुम्हारा नार्को टेस्ट शुरू करुँ।