संता: ओए, तू कोई काम नहीं करता, तुझे पुलिस पकड़ कर ले जाएगी! बंता: क्यों? संता: क्योंकि तू काम-चोर है!
संता: डॉक्टर साहब, क्या आप मेरी शराब छुड़ा सकते हैं? डॉक्टर: हाँ हाँ, क्यों नहीं! संता: तो ठीक है, पुलिस ने मेरी 200 बोतल शराब पकड़ ली हैं, आप जल्दी से उसे छुड़ा दीजिए!
जीतो (गुस्से में): मैं पूछती हूँ कि ऐसा चोर नौकर क्यों रखा? संता: क्यों क्या हुआ? जीतो: होना क्या था, आप परसों होटल से जो चांदी की प्लेट चुरा के लाये थे, वो इसने गायब कर दी।
संता ट्रैफिक पुलिस के इंटरव्यू के लिए गया। इंटरव्यूअर: एक आदमी गधे की सवारी करता हुआ रोड से जा रहा है और उसने हेलमेट नहीं पहना है तो क्या आप उसे दण्डित करेंगे? संता: नहीं। इंटरव्यूअर: क्यों? संता: क्योंकि हेलमेट 2 व्हीलर के लिए जरूरी है, 4 व्हीलर के लिए नही।
संता के घर पुलिस आई और दरवाजा खटखटाया। संता: कौन है? पुलिस वाले: हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो। संता: क्यों खोलूं? पुलिस वाले: कुछ बात करनी है। संता: तुम कितने लोग हो। पुलिस वाले: हम 3 लोग हैं। संता: तो सालों आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।