जब आपको एक औरत पसन्द करती है, तब आप एक पति हैं। जब आपको बहुत सारी औरतें पसन्द करती हैं, तब आप एक आदर्श व्यक्ति हैं। जब आपको हजारों औरतें पसन्द करती हैं, तब आप एक लीडर हैं। और जब आपको शहर की पूरी औरतें पसन्द करती हैं, तब आप एक गोलगप्पे वाले हैं।
एक डॉक्टर एक दिन बंता के पीछे भाग रहा था! रास्ते में डॉक्टर से एक पहचान वाले नें पूछा, "क्या हुआ डॉक्टर साहब, उसके पीछे क्यों भाग रहे हो?" हाँफते हुए डॉक्टर बोला, "चार बार ऐसा हो चूका है, साला दिमाग का ऑपरेशन कराने आता है और बाल कटवाकर चला जाता है!"
बंता: अगर 'म्मूहा' का मतलब चुम्बन होता है तो 'कल्मुहा' का क्या मतलब होता है? संता: कल्मुहा का मतलब है, "आने वाले कल को चुम्बन का वादा"!
संता: तुम्हारी शॉप का दूध खराब है, शरबत में डाला फट गया। दूध वाले ने पूछा: कौन से शरबत में डाला था। संता: नींबू पानी मे।
संता के घर पुलिस आई और दरवाजा खटखटाया। संता: कौन है? पुलिस वाले: हम पुलिस वाले हैं, दरवाजा खोलो। संता: क्यों खोलूं? पुलिस वाले: कुछ बात करनी है। संता: तुम कितने लोग हो। पुलिस वाले: हम 3 लोग हैं। संता: तो सालों आपस में बात कर लो, मेरे पास टाइम नहीं है।