जीतो: इतनी रात को कहाँ गए थे? पप्पू: अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने! जीतो: किस लिए? पप्पू: हां 'माँ', बहुत किस लिए!
पप्पू: जानू, अब तुम पहले से बदल गई हो! गर्लफ्रेंड: वो क्यों? पप्पू: अब मैं तुम्हें किस करता हूं तो तुम आँखे नहीं बंद करती! गर्लफ्रेंड: हराम-खोर, पिछली बार बंद की थी तो मेरे पर्स से 500 रुपये गायब थे!
संता: नालायक इतनी रात को कहाँ से आ रहा है? पप्पू: अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने गया था। संता: किस लिए? पप्पू: हाँ पापा, 7-8 किस तो ले ही लिए।
अध्यापिका: पप्पू, तुम कक्षा में किस लिए आते हो? पप्पू: विध्या के लिए, सर। अध्यापिका: तो आज तुम कक्षा में सो क्यों रहे हो। पप्पू: सर, आज विध्या नहीं आई।
अध्यापक: हमें किसी चीज़ का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। पप्पू: फिर आप क्यों करते हो? अध्यापक: मैं किस चीज़ का दुरुपयोग करता हूँ? पप्पू: फुट्टे से लाइन खींचनी चाहिए, पर आप सदा इससे हमें पीटते हैं।
पप्पू: पापा मैं फिर से फेल हो गया। संता: चिंता मत करो तुम शेर के बेटे हो। पप्पू: हां, पिता जी। मैडम भी यही कहती है। संता: कि तुम शेर के बेटे हो? पप्पू: कुछ ऐसा ही। कह रही थी, पता नहीं तू किस जानवर की औलाद है।