पार्टी में पप्पू ने एक लड़की से पुछा: क्या आप डांस करोगे? लड़की (खडी होकर): हाँ! पप्पू: तो मैं ये कुर्सी ले लेता हूँ!
पप्पू ने अपनी अधियापिका से: मैडम क्या आप मुर्गी हो? अध्यापिका: क्या बकवास कर रहे हो? मैं तुम्हें मुर्गी नज़र आती हूँ! पप्पू: तो फिर आप मेरे हर टेस्ट में अंडे क्यों देती हो!
मैडम क्लास में पप्पू से, "मुर्गियों की टांगे छोटी क्यों होती हैं?" पप्पू: मैडम जी, अगर मुर्गियों की टांगे लम्बी हुई तो अंडे गिर कर टूट जायेंगे ना!
मेडिकल स्टूडेंट पप्पू ने अपनी क्लासमेट को खून से खत लिखा और बोला, "इस खत का जवाब ज़रूर देना!" क्लासमेट ने जवाब दिया, "तुम्हारा ब्लडग्रूप बी पॉज़िटिव है"!
मैडम: आज स्कूल देर से आने का तुमने क्या बहाना सोचा है? पप्पू: सॉरी मैडम! आज मैं इतनी तेज दौड़कर आया हूं कि बहाना सोचने का मौका ही नहीं मिला!
पप्पू: पापा, आज मुझे एक लड़के ने मारा! संता: क्या तुम उसे पहचान सकते हो? पप्पू: हां पापा, मैं उसका दांत साथ लाया हूं!