काफी खतरनाक है ये कीड़ा, घर में दिखाई दे तो तुरंत मार दीजिए

SHARE
Super Deadly Hammerhead Worms, If You See In Your House Kill A Worm Immediately
काफी खतरनाक है ये कीड़ा, घर में दिखाई दे तो तुरंत मार दीजिए

मानसून में कई तरह के कीड़े-मकौड़े बाहर निकलते हैं। सांप से लेकर मकड़ी तक, इन कीड़ों से कई लोगों को डर लगता है, लेकिन आपको बता दें कि इनमें से कुछ कीड़े प्रकृति के लिए काफी यूजफुल भी होते हैं, तो कुछ खतरनाक भी। तस्वीर में जो कीड़ा दिखाई दे रहे हैं, उसे हैमरहेड वर्म कहते हैं। ये इंसानों पर अटैक तो नहीं करते लेकिन फिर भी काफी खतरनाक होते हैं।

हैमर यानी हथौड़ा। इस कीड़े का नाम इसके आकार की वजह से पड़ा है। दरअसल, इसके सिर की आकृति हथौड़े की तरह होती है। ये ज्यादातर यूरोप और US में पाए जाते हैं। इनका मुख्य आहार अर्थवर्म्स होते हैं। अर्थवर्म्स प्रकृति के लिए काफी फ्रेंडली माने जाते हैं। क्योंकि इनकी वजह से ही पेड़-पौधों की हेल्दी ग्रोथ होती है। और पूरा का पूरा इकोसिस्टम पौधों पर ही डिपेंड करता है। हैमरहेड अगर अर्थवर्म्स को खाते जाएंगे, तो फूड चेन डिस्टर्ब हो जाएगा। जीके कारण पूरी पृथ्वी मुसीबत में भी पड़ सकती है।

ऐसे करते हैं अर्थवर्म्स का शिकार
हैमरहेड अपने शिकार को अजीबोगरीब ढंग से मारते हैं। अर्थवर्म्स को देखते ही वो उसके आसपास एक चिपकने वाला तरल पदार्थ छोड़ने लगते हैं। अर्थवर्म्स उनसे चिपक जाता है। फिर ये अपने शिकार को दबोच लेते हैं।

जूस में बदल देते हैं शिकार की बॉडी
हैमरहेड tetrodotoxin नाम का केमिकल सीक्रिट करते हैं, जो शिकार की बॉडी को लिक्विड में बदल देते हैं। इसके बाद वो धीरे-धीरे उन्हें पी जाते हैं।
साइंटिस्ट्स ने माना खतरनाक
कई साइंटिस्ट्स के मुताबिक, अगर हैमरहेड तेजी से अर्थवर्म्स का शिकार करेंगे, तो इससे प्रकृति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसलिए अगर इन्हें घर पर देखें तो तुरंत मार दें।

SHARE