नववर्ष की अनंत शुभकामनाएँ नए वर्ष की नई दिशा हो नई कामना

SHARE

नववर्ष की अनंत शुभकामनाएँ नए वर्ष की नई दिशा हो नई कामना, नई आस हो नई भावना, नई सोच हो नई सुबह की नई प्यास हो नई धूप हो, नई चाँदनी नई सदी का नव विकास हो नया प्रेम औ' नया राग हो हर सुख अपने आसपास हो नई रौशनी, नई डगर हो नया खून औ' नई श्वास हो नया रूप औ' नव जुनून हो मन में बसती नव मिठास हो नए सपन हों, नई शाम हो रंग-बिरंगा कैनवास हो नए फूल औ' नई उमंगें अंतर्मन में नव सुवास हो !

SHARE