मुजरिम: कोशिश करना उम्र कैद हो, फांसी ना हो। पठान वकील: तुम बिलकुल भी चिंता ना करो। कोर्ट के फैसले के बाद: मुजरिम: क्या हुआ? पठान: बड़ी मुश्किल से उम्र कैद करवाई, अदालत तो तुम्हे रिहा कर रही थी।
सलमा घर में बकरी लेकर आई तो पठान बोला, "इस भैंस को घर क्यों लाई हो?" सलमा: दिखता नहीं, बकरी है? पठान: बकरी से ही तो पूछ रहा हूँ।
सलमा: बकरे की जुबान पकाई है, खाओगे? पठान: नहीं, मैं किसी के मुंह से निकली हुई चीज़ नहीं खाता। सलमा: तो फिर अंडा बना दूँ?
डॉक्टर: जब आपको मालूम था कि गाड़ी एक लड़की चला रही थी तो आपको सड़क के साइड पर चलना चाहिए था। पठान मरीज रोते हुए, "कौन सी सड़क की साइड, डॉक्टर साहब? मैं तो बगीचे में जंगल-पानी के लिए लोटा लेकर बैठा हुआ था कि वहीँ पर ठोक दिया"।
सलमा: अपना बच्चा अब चलने लगा है। पठान: कब से? सलमा: पिछले 8 दिनों से। पठान: ओ यारा, तुम अब बता रही हो। वो तो कितनी दूर निकल चूका होगा।
गर्लफ्रेंड: मुझे माफ कर देना। मैंने तुमसे यह बात छिपाई कि मेरी मंगनी हो चुकी है। . .. ... पठान: कोई बात नहीं। आओ, तुम्हें मैं अपनी बेगम और बच्चों से मिलवाता हूं।
डॉक्टर: आप डरिये मत मैं हूँ ना। पठान (मरीज): वही मेरा सबसे बड़ा डर है डॉक्टर साहब। पठान: डॉक्टर साहब, ये मेरा पहला ऑपरेशन है, थोड़ा ध्यान से करना। डॉक्टर: डरो मत, यह मेरा भी पहला ही ऑपरेशन है।
पठान के सर में चोट लग गई तो वह हॉस्पिटल गया। नर्स: इसमें 7 टांके लगेंगे। पठान: कितना पैसा लगेगा? नर्स: 700 रुपये लगेंगे। पठान: यारा हमने टांके लगवाने हैं, कढ़ाई नहीं करानी।
सलमा: माँ जी, वो अभी तक घर नहीं आये। कहीं किसी लड़की का चक्कर तो नहीं है, उनका? पठान की माँ बड़े गुस्से में बोली, "अरे कलमुही, तू तो हमेशा गलत ही सोचती है। हो सकता है कि . वो किसी ट्रक के नीचे आ गया हो"।
मास्टर: अगर अपना चरित्र अच्छा करना है तो अपनी सभी टीचरों को अपनी अम्मी समझो। पठान का बेटा बोला, "लेकिन मास्टर जी, इससे तो हमारे अब्बू का चरित्र खराब हो जायेगा।
एक पठान अपने रिक्शे के साथ खड़ा था। एक आदमी ने पूछा, "खान भाई जान, इकबाल टाउन जाओगे? पठान: मैं तो चला जाऊँगा, लेकिन मेरे रिक्शे का ख्याल कौन रखेगा?
पुलिस: बस कैसे गिरी? पठान: मुझे नहीं पता। पुलिस: क्यों, नहीं पता? पठान: वो आज हेल्पर नहीं आया था तो मैं पीछे किराया लेने गया हुआ था।