जज: तुम्हारा क्या ख्याल है, यह आदमी कैसे मरा? पठान (गवाह): हुजुर, यह बचपन से ही भुलक्कड़ किस्म का आदमी था! मेरा ख्याल है कि यह सांस लेना भूल गया होगा!
दोस्त: दुनिया का सबसे पुराना जानवर कौन सा है? पठान: ज़ेबरा (Zebra) दोस्त: वो कैसे? पठान: क्योंकि वो "ब्लैक एंड वाइट" है!
दोस्त ने पठान को पूछा, "खान साहब, आप तो डॉक्टर के पास जाने वाले थे ना?" पठान: यार कल जाऊंगा, आज मेरी तबियत खराब है!
सिन्धी: यह छोटा सा बच्चा तुम्हारा क्या लगता है? पठान: यह मेरा दूर का भाई है! सिन्धी: कैसे दूर का, मैं समझा नहीं? पठान: इसके और मेरे दरमियान 15 भाई-बहन और हैं!
पठान: कल, मेरी जुम्मे की नमाज़ निकल गई! दोस्त: वो कैसे? पठान: ईमाम साहब बोले, "मोबाइल बंद कर दो! मोबाइल तो मैं घर पर ही छोड़कर गया था और जब बंद करके आया तो नमाज़ निकल गई!
एक पठान बहुत परेशान बैठा था! दोस्त: तुम इतने परेशान क्यों हो? पठान: यार, मेरी बहन के 3 भाई हैं लेकिन मेरे 2! ऐसा क्यों?
एक आदमी हॉस्पिटल में रो रहा था! पठान: क्यों रो रहे हो? आदमी: ब्लड टेस्ट कराना है और उंगली काटनी पड़ेगी! यह सुनकर पठान भी रोने लगा! आदमी: तुम क्यों, रोने लगे? पठान: मैंने भी पेशाब टेस्ट कराना है!
एक बार युद्ध में पठान ने बुलेटप्रूफ जैकेट की जगह मच्छरदानी पहनी थी! जब उसके साथी ने पूछा तो पठान ने जवाब दिया, "ओ जिसमें मच्छर नहीं घुस सकता, उसमे गोली क्या घुसेगी"!
डॉक्टर: सिर पर चोट कैसे लगी? पठान: मैं अपनी हवाई चप्पल से दीवार में कील ठोंक रहा था! डॉक्टर: उससे चोट का क्या लेना-देना? पठान: उसी वक्त मेरे पड़ोसी ने कहा, कि कभी-कभी दिमाग का भी इस्तेमाल कर लिया करो!
एक सिन्धी के घर उसका पठान दोस्त आया! सिन्धी: भाई तकलीफ ना करें, बताएं चाय चलेगी या ठंडा? पठान: इसमें तकलीफ की क्या बात है, चाय बनने तक ठंडा ही सही!
पठान: डॉक्टर साहब, "प्लास्टिक सर्जरी" करवाने में कितना खर्चा आएगा? डॉक्टर: दो लाख! पठान: अगर 'प्लास्टिक' हमारा हो तो?