संता (एयर होस्टेस से): आपकी शक्ल मेरी बीवी से मिलती है! एयर होस्टेस ने ज़ोरदार थप्पड़ संता के मुँह पर मारा! संता: कमाल है, आदत भी वही है!
बंता: 70 साल का हो गया हूँ, सोचता हूँ शादी कर लूं! संता: हाँ, शादी जरूर करनी चाहिए! बंता: कुंवारी से करूँ या विधवा से? संता: कुंवारी से करले, विधवा तो अपने आप हो जाएगी!
संता की खूब पिटाई हुयी! पता है क्यों? क्योंकि वोह जन्म दिवस की पार्टी में मुफ्त का खाना खाते हुए पकड़ा गया! और कहने लगा में लड़के वालों की तरफ से हूँ!
मेडिकल प्रोफेस्सर: अगर लड़की बेहोशी हो जाए तो उसके होंठो को बंद कर दो; और उसके फेफड़ों में हवा भरो! और फिर उसकी छाती को अपने दोनों हाथो से दबाते रहो! और कोई प्रशन? संता: सर, लड़की को बेहोश किस तरह करना है?
संता का पडोसी मर गया! वो उसके घर गया और वहाँ खड़े संबंधियों से पूछने लगा: बॉडी आ गई क्या? उतने में बॉडी लेकर एम्बुलेंस आ गयी! संता खुश होकर ज़ोर से बोला, "लो अभी याद किया और बॉडी आ गयी, कितनी लम्बी उम्र है साले की!"
बंता: क्या कर रहे हो? संता: बदला ले रहा हूँ? बंता: किस से? संता: वक़्त ने मुझे बर्बाद किया है... मैं अब वक़्त बर्बाद कर रहा हूँ।
संता: यार तू कल इतना दुखी क्यों था? बंता: मेरी पत्नी ने मुझसे साड़ी के लिए 5 हज़ार लिए थे। संता: लेकिन आज इतना खुश क्यों हो रहा है? बंता: मेरी पत्नी वही साड़ी पहन कर तेरी पत्नी से मिलने जा रही है।
बंता: परेशान लग रहे हो। संता: यार, बाप बनने वाला हूँ। बंता: ये तो ख़ुशी की बात है। संता: लेकिन बीवी को नहीं पता।
संता: आज सुबह पेपर वाला भास्कर की जगह टाइम्स ऑफ इंडिया रख गया! बंता: फिर? संता: रात 8 बजे का इंतज़ार कर रहा हूँ क्योंकि बिना पिये इंग्लिश कहाँ आती है!
संता को ब्लैंक मैसेज आया, संता ने उसी नंबर पर कॉल किया और कहा, "ओये यार! तुम्हें पता है, तुम्हारे मोबाइल की इंक खत्म हो गयी है।
संता: ओये, लड़की देख कितनी सोनी है! बंता: मुझे तो उसका नाम भी पता है! संता: क्या नाम है? बंता: मैं बैंक गया था, वहां वह एक काउंटर पे बैठी थी, नेमप्लेट पे लिखा था चालू खाता!