संता: बीबी के बाप को ससुर कहते हैं, तो गर्ल-फ्रेंड के बाप को क्या कहेंगे? बंता: शादी के लिए हाँ कर दी तो `ससुर` नहीं तो `असुर`!
संता ने गुस्से में अपने बेटे से कहा: क्या तुमने कभी उल्लू देखा है? पप्पू: नीचे की तरफ देखकर, नहीं! संता: नीचे नहीं, मेरी तरफ देखो!
संता: एक बार रजनीकांत और भगवान में झगड़ा हो गया जानते हो फिर क्या हुआ? बंता: क्या हुआ? संता: आज भगवान ऊपर है!
बंता: क्या हुआ इतनी परेशान क्यों हो? प्रीतो: मुन्ने ने 1 रुपया निगल लिया है! बंता: निगलने दो आज कल 1 रूपए का आता ही क्या है!
जीतो: ये कंप्यूटर मेरी कमांड से काम नहीं कर रहा है! संता: डार्लिंग, ये कंप्यूटर है तुम्हारा पति नहीं!
बंता: काश मैं गणपति होता तुम 111 दिन तक मेरी पूजा करती, लडडू खिलाती! प्रीतो: हाँ काश ऐसा होता, फिर हर साल विसर्जन के बाद नया पति लाती!
संता अपनी बीवी के साथ बाजार में गया रास्ते में एक गधा दिखा! पत्नी: अजी आपके रिश्तेदार खड़े हैं, पांव नहीं छुओगे? संता: कहां पर? पत्नी: वो देखिए, वहां सामने खड़े हैं। संता (गधे के पैर की तरफ झुक कर): पांव लागू, ससुर जी!
संता ससुराल गया तो उसकी सास ने 7 दिन तक उसको साग खिलाया! 8 वें दिन पूछा बेटा क्या खाओगे? संता बोला, `खेत दिखा दो, खुद ही चर आऊँगा`!
बस चली, झट्का लगा! संता एक लड़की पे जा गिरा! लड़की: बदतमीज़, क्या कर रहे हो? संता: जी, पंजाब यूनिवर्सिटी से बी.कौम और आप?
संता: दुल्हन को घूंघट में क्यूँ रखा जाता है? सोचो…सोचो…सोचो नहीं पता? बंता: ताकि किसी के मुंह से ये न निकल जाये अरे ये तो मेरी वाली है!
भिखारी: 1 रुपया दे दो, 3 दिन से भूखा हूँ! संता: 3 दिन से भूखा है तो 1 रुपये का क्या करेगा? भिखारी: वजन तोलूँगा, कितना घट गया है!