लड़की अपने प्रेमी के साथ बगीचे में बैठी थी, लड़का – जानू तुम शादी के बाद मुझे किस नाम से पुकारोगी? लड़की – लड़कियां अपने पति को “ऐ जी” कहके बुलाती हैं, मैं भी यही बोलूंगी, लड़का – जानू ये “a g” का क्या मतलब है? लड़की शरमाते हुए बोली – जानू, “a g” का मतलब – अबे गधे,, लड़का shocked
एक लड़की होटल में खाना खा रही थी एक मनचले लड़के ने उसकी तरफ देखा और उससे बात करने की सोचने लगा, लड़का – हैल्लो, लड़की – क्या है ? लड़का – ये तुम्हारे पास वाली सीट खाली है ना, लड़की उसकी तरफ घूरकर बोली – हाँ खाली है, पर अगर तू इसपे बैठ गया तो मेरी वाली भी खाली हो जाएगी
क्लास में टीचर पढ़ा रहा था, एक लड़के ने अपने पास बैठी से बोला – सुनो , लड़की – क्या है बोलो? लड़के ने लड़की को को आँख मारी, लड़की – तुम बहुत बेशर्म हो, लड़का- मैं तो बचपन से ही बेशर्म हूँ, मैं तो पैदा भी बिना कपड़ों ही हुआ था :) :) boys always rocks …. -
एक लड़की का बॉयफ्रेंड से झगड़ा हो गया लड़की ने प्रेमी को फोन किया – मैं कल तुमसे मिलने नहीं आ सकती, लड़का – ठीक है मैं तुम्हारा गिफ्ट किसी और को दे दूँगा, लड़की फ़ौरन खुशी से उछलकर बोली – नहीं जानू, मैंने कहा कल नहीं आ सकती, मतलब अभी आती हूँ , कहाँ हो तुम
जाड़े के मौसम में लड़की ने चुपचाप रजाई के अंदर अपने बॉयफ्रेंड को फोन लगाया , लड़की – मेरा बाबू सो गया क्या ? लड़का – हाँ , लड़की – तो रिप्लाई कैसे किया बदमाश :) लड़का – मैं बाबू का पापा बोल रहा हूँ ?
लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया, लड़की – जानू क्या कर रहे हो? लड़का – मूंगफली खा रहा हूँ, लड़की – ओहो अकेले अकेले , लड़का गाली देकर बोला – तो कमीनी 10 रुपये की मूँगफली में क्या भंडारा कर दूँ
एक लड़का बहुत देर से क्लास में बैठी लड़की को घूर रहा था, जैसे ही नजरें मिली , लड़का बोला – आपकी उम्र क्या है? लड़की – 23 साल की हूँ लड़का कुछ सोचकर बोला – पर आपने तो 2 साल पहले भी 23 साल ही बोला था लड़की – देखा ! लड़कियाँ अपनी जुबान की कितनी पक्की होती हैं
लड़की फेसबुक पर अनजान लड़के से चैटिंग कर रही थी, लड़की – डार्लिंग आप मुझसे प्यार करते हो ना? लड़का – नहीं बिलकुल नहीं , लड़की – क्यों? लड़का – फेसबुक पे हर लड़की 1000 के नोट की तरह होती है, लड़की – मतलब ? लड़का – फेसबुक पे लड़की 1000 के नोट जैसी होती है मतलब , पता नही कब फर्जी निकल आये लड़का blocked
लड़का एक दुकान के बगल में बहुत देर से खड़ा था :) लड़की आई – क्या कर रहे हो ? लड़का – मोटीवेट कर रहा हूँ ? लड़की – वाओ किसको कर रहे हो ? लड़का गुस्से में आँख लाल करके बोला- अरे मोटी तेरा वेट कर रहा हूँ 1 घंटे से …… ये है एक दम नया ,,, करो शेयर
एक लड़की की अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गयी, लड़का गुस्से में बाजार गया, एक रॉकेट लेकर आया, लड़का – ये ले मोटी रॉकेट, गर्लफ्रेंड – ये क्या बदतमीजी है, लड़का – तुझे चाँद तारों का बहुत ज्यादा शौक था ना, ले बैठकर उड़ जा
एक लड़की सुनसान सड़क पे अकेली खड़ी थी, अचानक एक बाइक वाला आया, लड़की – मुझे लिफ्ट दोगे? लड़का – हाँ हाँ क्यों नहीं, लड़की – मुझे लिफ्ट दोगे, तो मैं तुमको अपना नंबर दूंगी, लड़का – नम्बर रहने दो 100 का पेट्रोल भरवा देना….. लड़की – हट निकल यहां से ,,, उफ्फ्फ ये महँगाई -
एक लड़की बहुत ज्यादा बोलती थी, उसकी अपने बॉयफ्रेंड से लड़ाई हो गयी, लड़की – क्या समझ रखा है अपने आप को? लड़का – चुप, लड़की – तुमको तमीज नहीं है, मैं एक घंटे से बक रही हूँ, और तुम उबासी ले रहे हो ? लड़का – मैं उबासी नहीं ले रहा यार, बोलने की कोशिश कर रहा हूँ