क्या लिखूं क्या ना लिखूं, आरज़ू मदहोश है, आँसू गिरते हैं पन्नो पर और कलम खामोश है... . . . . . . भावार्थ: लेखक परीक्षा में बैठा है और पर्चा देख उसे घबराहट हो रही है; दिमाग चकरा रहा है; माता-पिता की नसीहत याद कर रोना आ रहा है। क्योंकि उसको कुछ याद नही आ रहा।
ऐ गुलाब तू अपनी सारी खुशबू मेरे दोस्तो पर न्यौछावर कर दे, क्योंकि... ये अक्सर सर्दियों के मौसम मे नहाया नहीं करते।
कुछ लड़कियां तो इतनी लिपस्टिक लगाती हैं कि उनका मुँह घर की दीवारों पर रगड़ दिया जाए तो Nerolac पेंट जैसी कंपनियां बंद हो जाएं।
लड़कियाँ नहीं सुधर सकती, हद तो तब हो गई, जब एक लड़की अपनी स्कूटी के टायर में हवा भरवाने गयी और उस हवा भरने वाले से बोली, "भैया, पिंक कलर वाले पाइप से ही हवा भरना।"
जापान ने 5G सिम लांच कर दी चीन ने शीशे का पुल बना दिया और भारत के लोग अभी भी पेड़ पर दिल बना कर उसमें तीर घुसेड़ कर कल्लू लव पुष्पा लिख रहे हैं।
माँ: बेटा क्या कर रहे हो? बेटा: पढ़ रहा हूँ माँ। माँ: शाबाश! क्या पढ़ रहे हो? बेटा: आपकी होने वाली बहु के SMS।
जो लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने के लिए रात भर जागता है, वही लड़का बता सकता है कि सबसे बढ़िया बैटरी बैकअप वाला मोबाइल कौन सा है।