पठान दुकान पर नया टीवी लेने गया। पठान: यह टीवी कितने का है? दुकानदार: 50,000/- पठान: इतना महंगा क्यों? दुकानदार: यह लाइट चले जाने के बाद अपने आप बंद हो जाता है। पठान: ओह तेरी, फिर तो यही दे दो।
पठान ने अपनी बीवी को गोली मार दी। हालाँकि उसकी बेगम ने सिर्फ इतना कहा था कि - "मैं अपनी जिंदगी शान और शौकत के साथ गुजारना चाहती हूँ।" अब पठान भाई शान और शौक़त को ढूँढ रहा है।
सिंधी: सुना है तुम्हें नौकरी से निकाल दिया। पठान: हाँ, उन लोगों ने मेरे ऊपर चोरी का इल्जाम लगा दिया था। सिंधी: अरे तो तुम्हें कहना चाहिए था कि साबित करके दिखाएं। पठान: कहा था। सिंधी: फिर? पठान: उन्होंने साबित कर दिया।
पठान डॉक्टर के पास गया और बोला, "डॉक्टर साहब बुखार आ रहा है।" डॉक्टर(नब्ज़ पकड़ कर): हाँ बुखार तो है, मैं दवाई लिख देता हूँ। पठान: डॉक्टर साहब, कडवी दवा मत लिखना। डॉक्टर ने उसे घूर कर देखा और फिर दवाई लिखने लगा। पठान फिर बोला, "डॉक्टर साहब कडवी दवा मत लिखना।" डॉक्टर को गुस्सा आ गया और बोला, "तो क्या साले एक किलो जलेबी लिख दूँ।"
वेटर: सर आप क्या लेंगे? पठान: एक बटर चिकन और पाँच नान वेटर: डेजर्ट में आपको क्या पसंद है? पठान: ऊँठ की सवारी।
पठान अपनी बेगम को English सिखा रहा था। दोपहर में बेगम बोली, "Dinner खा लो जी।" पठान: जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। बेगम: जाहिल तू, तेरा सारा ख़ानदान, करमफुटे। ये रात का बचा हुआ खाना है। दिमाग मत दौड़ा, रोटी चरले।
होटल में खाना खाने के बाद: पठान: बिल ले आओ। वेटर: ये लीजिये और सर टिप दीजिये न प्लीज। पठान: क्या? वेटर: टिप दो ना सर। पठान: लड़की के चक्कर में मत पड़ना भाई, बहुत पंगे हैं।
पठान: खाली पेपर को बार-बार चूम रहा था। सिंधी: ये क्या है? पठान: लव लेटर है। सिंधी: मगर ये तो खाली है। पठान: आज कल बोलचाल बंद है।
दोस्त: तेरी बीवी ने तुझे घर से क्यों निकाला? पठान: साले तेरे कहने पर, उसे चैन गिफ्ट की थी इसलिए निकाला। दोस्त: चांदी की थी क्या? पठान: नहीं साइकिल की। सोने चांदी वाले हड़ताल पर हैं।