4500 लेने के बाद ऊँगली पर स्याही, 50,000 लेने पर बैंक में नाई बिठा दो, सिर पे उस्तरा लगाने के लिए। 2 महीने तक छुट्टी।
लड़की: जानू मुझे कुछ पैसों की ज़रूरत है। लड़का: हाँ बोलो बेबी कितने चाहिये 500 या 1000? लड़की: नहीं जानू बस 100। लड़का मन ही मन आप छा गए मोदी जी।
रिपोर्टर लाइन में लगे आदमी से : आपको बहुत तकलीफ हो रही है, क्या बैंक की तरफ से सुविधा मिल रही है आपको ?? आदमी : जी बैंक वाले ध्यान रख रहे है…..कि लोग लाइन में बोर न हों, परसों राहुल गांधी जी को बुलाया था, कल केजरी आया था! आज देखो क्या मनोरंजन का इंतज़ाम करते है।। —- मोदी – हे पार्थ, बाण चलाओ! अमित शाह- परन्तु किस पर चलायें प्रभु? मोदी – पार्थ…तुम सिर्फ बाण चलाओ…केजरीवाल खुद उछल के बीच में आ जाएगा।
लघु कहानी एक चोर एक घर में घुसा सब सो रहे थे उसने सबको दवाई सुंघाकर बेहोश कर दिया तिजोरी तोड़ी देखा सभी नॉट 1000 एवं 500 के थे चोर को बहुत गुस्सा आया उसने घर के सभी सदस्यों की ऊँगली में स्याही लगा कर चला गया!!
मोदी जी की 30 दिसम्बर की बाद की घोषणा……. महिलाएं सिर्फ 25 साड़ी ही घर पर रख सकती है। इससे ज्यादा पाये जाने पर घर की नौकरानी को देनी होगी!!
कल तक जो मोदी जी से 15 लाख मांग रहे थे वो आज 15 लाख जमा करने का तरीका ढूंढ रहे हैं. . . यही तो हैं अच्छे दिन बस थोड़ा....... तरीका अलग है...!!
राहुल गांधी ने 2019 की तैयारी शुरू कर दी है….. नारा है-: तूफ़ान के बाद बूंदा बांदी………… अबकी बार राहुल गाँधी
बहुत सी लड़कियाँ इस तनाव में हैं कि मोदी जी कहीं आधी रात से ब्यूटी पार्लर न बंद करवा दें। क्योंकि वहाँ भी black से white धड्ड्ले से होता है।