ज़्यादातर महिलाएं तीन बार में शॉपिंग करती हैं! पहली बार पसंद करने जाती हैं! दूसरी बार खरीदने जाती हैं! और तीसरी बार बदलने जाती हैं!
स्कूल से बच्चा घर आते ही: आज तो सारा दिन तनाव रहा! माँ: क्यों क्या हुआ? बच्चा: पहले गणित की परीक्षा फिर अंग्रेजी में निबन्ध और फिर टिफ़िन में कद्दू की सब्ज़ी!
पहले लोग रेस्ट्रोरेन्ट में जाकर आमने सामने बैठते थे ताकि बातें कर सकें! आजकल बराबर में बैठते हैं ताकि सेल्फी ले सकें!
एक बात हमेशा याद रखना, दुनिया में कुछ मिले या ना मिले दो चीज़ें हक़ से लेनी चाहिए! एक समोसे के साथ Extra चटनी, दूसरा पानीपुरी खाने के बाद पपड़ी!
आजकल के लड़के जो साइकिल की चैन भले ही न चढ़ा पाएँ! पर साला मोबाइल पर पैटर्न लोक ऐसे लगायेंगे जैसे काले धन का सारा राज उसी में छिपा है!
एक दोस्त: अगर नारियल के पेड़ पर चढ़ जाऊं तो इंजीनियरिंग कॉलेज की लड़कियां दिख जाएंगी! दूसरा दोस्त: ज़रूर और हाथ छोड़ दोगे तो मेडिकल कॉलेज की लड़कियां भी दिख जाएंगी!
माँ: बेटा दादी को बर्थडे पर क्या गिफ्ट दोगे? बेटा: मैं दादी को फुटबॉल दूंगा! माँ: अरे बेटा दादी इस उम्र में फुटबॉल का क्या करेंगी? बेटा: उन्होंने भी तो मेरे बर्थडे पर मुझे भगवत गीता दी थी!
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया और सारी लड़कियाँ देखते ही दीवानी हो गयी। फिर लड़के ने आते ही कुछ कहा तो लड़कियाँ बेहोश... सोचो क्या कहा होगा? थोड़ी जगह देना बहन जी झाड़ू लगाना है। हाय रे बेरोज़गारी!
लड़का: मैं ऐसी लड़की से शादी करूँगा जो मेरी बूढी माँ की सेवा करे। माँ ने 2-3 थप्पड़ जमा दिये। लड़का: क्या हो गया माँ? माँ: तू बूढी किसको बोला बे।
टीचर: आपको सारी चीज़ें स्कूल से ही लेनी पड़ेंगी। जैसे बुक्स, यूनिफार्म, Shoes, Socks, Belt माँ: और Education? टीचर: उसके लिए आप बाहर Tuition लगा लेना।