एक पत्नी सज धज कर अपने पति से बोली: जानू बताओ तो ज़रा मैं कैसी लग रही हूँ? पति: कसम से ऐसी लग रही है कि दिल करता है कि तुझे पाकिस्तान में फेंक आऊँ! पत्नी: क्या मतलब? पति: अरे बम लग रही हो बम!
किसी ने मोदी जी को गलत खबर दे दी थी कि मैंने गाड़ी का टैंक फुल करवाया है! भाई सच मानो आयकर विभाग का छापा पड़ते पड़ते बचा... अच्छा हुआ मैंने सिर्फ 800 का डलाया था!
लड़की के चुन्नी सर पर रखते ही, पेपर वाले छाप देते हैं - धूप ने रिकॉर्ड तोडा। लड़का: धूप में चक्कर खाकर भी गिरा तो छापेंगे: नौजवान नशे की गिरफ्त में!
डॉक्टर: जब तुम तनाव में होते हो तो क्या करते हो? मरीज़: जी मंदिर चला जाता हूँ! डॉक्टर: बहुत बढ़िया, ध्यान लगाते हो वहाँ? मरीज़: जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूँ, फिर उन लोगों को देखता रहता हूँ, उनको तनाव में देखकर मेरा तनाव दूर हो जाता है!
टीचर: बस के ड्राइवर और कंडक्टर के बीच क्या फर्क है? छात्र: कंडक्टर सोया तो किसी का टिकट नहीं कटेगा, और ड्राइवर सोया तो सबका टिकट कट जायेगा!
बाप: सरकारी स्कूल के मास्टर को अंग्रेजी में क्या कहते हैं? बेटा: GST बाप (गुस्से से): क्या बकवास है ये? बेटा: पापा यही सच है Government School Teacher मतलब!
लड़का: आज आँगनबाड़ी क्यों नहीं गये? बच्चा (बड़ी मासूमियत से): कम्बख्त कल मुझे तौल रहे थे, क्या पता आज बेच देते!
यहाँ लड़कों का जीना इतना आसान नहीं है! शादी में अगर लड़के थोड़ा खुल के नाच क्या लेते हैं, मोहल्ले की औरतें कहने लग जाती हैं कि अरी बहन ये भी पीने लग गया क्या?
लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड को फोन किया तो उसके 10 साल के भतीजे ने फोन उठाया! लड़की: अपने अंकल को फोन दो! बच्चा: आप का नाम? लड़की: अपने अंकल को कहो उनकी जान-ए-मन का फोन है! जवाब में बच्चे ने जो कहा उसे सुन कर लड़की बेहोश हो गई! बच्चा: लेकिन आंटी मोबाइल पे तो मुर्गी नं 5 लिखा हुआ है!
पिता: कल रातभर कहाँ था? बेटा: दोस्त के रूम ग्रुप स्टडी कर रहा था! पिता: तेरी रात की उतरी नहीं! बेटा: क्यों? पिता: तुझे नौकरी लगे चार साल हो गए हैं बेवड़े!
सास: कितनी बार कहा है बाहर जाओ तो बिंदी लगा कर जाया करो! आधुनिक बहु: पर जींस पर बिंदी कौन लगाता है? सास: तो मैंने कब कहा जींस पर लगाने को, माथे पर लगाओ माथे पर!