कुछ लोग कह रहे है 21 दिन के लॉकडाउन से देश 21 साल पीछे चला गया! क्या इसका मतलब मैं फिर से कुंवारा हो जाऊंगा? बैठे बैठे पॉजिटिव विचार आ रहे हैं मन में!
मन को वश में करना सीख रही हूँ आजकल! शिमला जाने का मन होता है तो शिमला मिर्च बना लेती हूँ! मसूरी जाने का मन होता है तो मसूर की दाल! और उधमपुर जाने का मन होता है तो घर मे उधम मचा देती हूँ और चंडीगढ़ जाने का मन करता है तो घर में ही चंडी का रूप धर लेती हूं। एक पत्नी!
पुतिन ने रूस में 800 शेर सड़कों पर छोड़े ये सिर्फ अफवाह थी! पर भारत में गधे सड़कों पर घूम हैं ये खबर पक्की है!
मेडिकल वाले तो भगवान है! दूसरा इंजेक्शन लगवाने जाए तो नर्स कम से कम ये तो पूछती है... "कल किस साइड में लगाया था?" और एक ये पुलिस वाले?
लोग कह रहे थे वायरस से बचने के लिए "कपूर" साथ रखो! लखनऊ वालों ने कनिका कपूर साथ रखी थी जान के लाले पड़े हुए हैं!
पहला चरण तीसरा चरण चौथा चरण छोड़िए केवल प्रभु के दो चरणों पर विश्वास रखिए और अपने चरणों को घर पर रखिए!
आदिमानव जैसी जिंदगी हो गयी है... स्कूल नहीं ऑफिस नहीं कोई काम नहीं सिर्फ खाना खाओ और गुफ़ा में सो जाओ। सब्जी और दूध लेने जाओ तो लगता है, शिकार करने निकले हो।