उनकी याद को भुलाने खातिर दिल पे जो रखे थे पत्थर, कम्बख्त सरक कर किडनी में वो आज पत्थरी बन गए! अब दर्द पहले से ज़्यादा होता है!
आज सारी मिठाइयाँ खत्म होने के बाद जैसे ही हाथ सोन पपड़ी के डिब्बे की तरफ बढ़ा! डिब्बे से आवाज़ आयी, "क्यों... आ गए ना औकात पे?"
अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनुमांश्च विभीषणः। कृपः परशुरामश्च सप्तैते चिरंजीविनः॥ अर्थात्: अश्वत्थामा, राजा बलि, व्यास जी, हनुमान जी, विभीषण, कृपाचार्य और श्री परशुराम जी ये सातों महामानव चिरंजीवी है। नोट: अगर आपका नाम ऊपर की लिस्ट में नहीं है तो कृपया मास्क पहनें
लड़कियां कहती हैं कि लड़के उनके रिस्पेक्ट नहीं करते लेकिन अगर इन्हें बहन जी कह दो तो आपकी बैंड बजा देती हैं!
प्रिय कोरोना, अब तो दिवाली भी चली गयी और तुम्हारा जन्मदिन भी, अब तो चले जाओ या नया साल भी मना कर जाओगे!