बहुत दिनों की मेहनत के बाद आखिर पड़ोसन का जवाब आ ही गया। बोली, "अगर दोबारा मैसेज किया, तो मुँह तोड़ दूंगी!"
रिश्तेदार: और क्या किया लॉकडाउन में? लड़का: पीड़ितों की मदद करता रहा! रिश्तेदार: अच्छा, कैसे? लड़का: लॉकडाउन में जिनको दारु नहीं मिल रही थी उन्हें दारु सप्लाई करके!
आज का ज्ञान: ज़िन्दगी में खुश रहने के लिए सामने वाले की सारी बकवास सुन लो और फिर मन में कहो, "पागल साला, टाइम ख़राब कर दिया!"
एक बार एक बादशाह ने ख़ुशी में सभी कैदी रिहा कर दिए! उन कैदियों में बादशाह ने एक कैदी को देखा जो बहुत ही बुजुर्ग था! बादशाह: तुम कब से कैद हो? बुजुर्ग: आपके अब्बा के दौर से! यह सुनकर बादशाह की आँखों में आँसू आ गए और कहा, "इसको दोबारा कैद करो, ये अब्बा की निशानी है!"