लड़के ने फेसबुक पर लड़की को friend request भेजी। लड़की: कौन हो तुम? लड़का: हसरत तुम्हारी। लड़की: चाहते क्या हो? लड़का: मोहब्बत तुम्हारी। लड़की: पछताओगे तुम। लड़का: किस्मत हमारी। लड़की: शादीशुदा हूँ मैं। लड़का: तो status से single हटा, मनहूस नारी!
आज का ज्ञान: हँसी, मुस्कान, तसल्ली, चैन, सुकून, अपनापन और राहत ये चीज़ें पैसे से नहीं मिलती! इसके लिए पीनी पड़ती है!
पति: वैक्सीन लगवा ली? पत्नी: हाँ लगवा ली! पति: फेसबुक पर तो फोटो अपलोड करी नहीं तुमने! पत्नी: फोटो तो खींच ली है... पर जब 30 साल वालों की बारी आएगी, तब अपलोड करूँगी!
शादी के कार्ड पे चुनाव रैली लिखवा लें! फिर चाहे जितने मर्ज़ी मेहमान बुलायें! किसी को कोई दिक्कत नहीं होगी!
बड़ा ही उच्च कोटि का कोरोना ज्ञान दिया आज धर्मपत्नी ने। बोली: बार-बार खाली हाथ धोने से अच्छा है दो-दो बर्तन साथ में धो दिया करो!