पठान की सास बहुत बीमार हो गयी तो पठान उसे लेकर अस्पताल आ गया। डॉक्टर: इनकी बीमारी कुछ गंभीर है, पहले हम इनके कुछ टैस्ट ले लेते हैं। पठान: डॉक्टर साहब, अगर बीमारी गंभीर है तो टैस्ट आप मेरे ले लीजिये क्योंकि वैसे भी ये अनपढ़ हैं टैस्ट में फेल हो जायेंगी।
पठान अपने ससुराल गया तो उसकी सास ने बड़े ही अदब से पूछा, "जमाई जी, क्या बैँगन शरीफ पका लूँ या आप आलू मोहतरम खाना पसंद करेंगे?" पठान: मैं तो गुनहगार बंदा हूँ, इनके काबिल कहाँ.. आप कोई बेगैरत सा मुर्गा पका लें।
आदमी (अपनी सास से): आपकी बेटी में तो हज़ारों कमियां हैं। सास: हाँ बेटा, इसी वजह से तो उसे कोई अच्छा लड़का नहीं मिला।
सास ने जमाई को फोन किया और बोली, "भूकंप के क्या समाचार हैं?" जमाई: रसोई में खाना बना रही है। बात करवाऊँ क्या?
एक आदमी की पत्नी उससे नाराज़ होकर हमेशा के लिए मायके चली गयी। आदमी रोज नाराज पत्नी के घर फोन करता। सास: कितनी बार कहा है वह तुम्हारे लिए मर गयी है, रोज-रोज क्यों फोन करते हो? पति: सुन कर अच्छा लगता है।
सास: जमाई राजा ;अगले जन्म में क्या बनोगे? जमाई: जी छिपकली बनूंगा। सास: वो क्यों? जमाई: क्योंकि अापकी बेटी सिर्फ छिपकली से ही डरती है।