पप्पू: तेरी जुदाई में नींद उडती है; चैन खोता है; जान जाती है; दिल रोता है; कुछ कुछ होता है; गर्लफ्रेंड: डॉक्टर को दिखा ले स्वाइन फ्लू ऐसा ही होता है।
टीचर में क्लास में पढ़ा रहा था तो अचानक एक लड़का उठ कर बाहर चला गया। टीचर: इसे क्या हुआ? पप्पू: सर, इसे नींद में चलने की आदत है और आप के लेक्चर से तो कोई भी सो जाये।
पहले दिल की सुनो, फिर दिमाग से काम लो! और आखिर में मजबूर होकर, . .. .... वही करो जो तुम्हारी बीवी चाहती है!
पत्नी अर्धांगिनी होती है। . .. ... कृप्या उसे आधी जानकारी ही दें, इस से जीवन के आधे कष्ट कम हो जायेंगे।
अचानक रात को 2 बजे पत्नी ने पति को नींद से जगाया। पत्नी: फिल्म त्रिदेव में कौन-कौन सी हीरोइन थी? पति: माधुरी दीक्षित, संगीता बिजलानी और सोनम। पत्नी: फिल्म दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे में काजोल का क्या नाम था? पति: सिमरन। पत्नी: सामने वाले फ्लैट में आई कविता को सोसाइटी में आए कितना टाइम हुआ है? पति: दो महीने। लेकिन तुम ये सब क्यों पूछ रही हो? पत्नी: आज मेरा बर्थडे था। कमरे में सन्नाटा!