हाथी के सिर पर था गहरा जख्म, चिंघाड़ कर लोगों से मांग रहा था मदद! जांच हुई तो निकला कुछ बेहद दर्दनाक

SHARE
धरती पर पाए जाने वाले सबसे बड़े जानवरों में से एक जानवर हाथी को हम प्यारा और समझदार जानवर मानते हैं। इसकी खूबसूरती भी इसकी ओर आकर्षित करती है। साथ ही भारत में तो हाथी एक आस्था का प्रतीक भी माना जाता है।
हाल ही में एक हाथी की बेहद दर्दनाक तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें देखकर आप खुद तड़प उठेंगे।  हाथी के सिर पर एक गहरा जख्म था जो दूर से ही देखने में नजर आ रहा था। 
उसके सिर के उस जख्म से मवाद भी निकल रहा था। इस मासूम हाथी को शिकारी ने अपना शिकार बनाने के लिए बंदूक से वार किया था, बंदूक की गोली सीधी जाकर हाथी के सिर के बीचो-बीच लगी। जिसके दर्द से वो परेशान था और चिंघाड़ रहा था।
उन्होंने हाथी का इलाज करना शुरू कर दिया। उसके सिर में एक गोली फंसी हुई थी
एक्सरे करने के बाद पता चला कि एक गोली ने उसके साइनस को तोड़ा था, जिससे कि मवाद निकल रहा था। 
बचावकर्मियों ने उसकी नेक्रोटिक हड्डी के टुकड़े को निकाल दिया। अब प्रिटी बॉय नाम के इस हाथी की हालत में सुधार हो रहा है।

SHARE